Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अचानक सैकड़ो छात्र झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
7/23/2026 6:54:38 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद :
प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना समेत बिहार के कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच जहानाबाद में भी छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद की। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और शहर के कारगिल चौक पर जोरदार विरोध मार्च निकालकर सरकार एवं परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद जब परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो जाते हैं तो इसका सबसे अधिक नुकसान ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों को उठाना पड़ता है। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की।विरोध मार्च के दौरान छात्रों ने कारगिल चौक पर एकत्र होकर अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते रहे। पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रदर्शन के दौरान मुस्तैदी दिखाई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी। प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की हिंसा या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। हालांकि, कारगिल चौक और आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। देशभर में उठ रही छात्रों की इस आवाज ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें सरकार और संबंधित एजेंसियों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के विरोध में जामताड़ा में JMM का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
#
जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलायें बानी आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
#
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस OBC मोर्चा का आक्रोश मार्च, PM मोदी का पुतला फूंका
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
#
पेपर लीक और छात्र दमन के विरोध में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
'गदर 3' पर बड़ा अपडेट, फिर गूंजेगा तारा सिंह का दमदार अंदाज़, 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग
#
चार-पांच साल से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की 4 दुकानें सील
#
मोबाइल विवाद को लेकर 13 वर्षीय ने उठाया बड़ा कदम ,युवक की स्थिति गंभीर