Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नहर में डूबने से युवक की मौत, चार दिन बाद मिला शव; गांव में पसरा मातम
7/27/2026 5:08:33 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नागरांव गांव में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई। चार दिनों से लापता 40 वर्षीय युवक संतोष साह का शव नहर से बरामद होने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान नागरांव गांव निवासी स्वर्गीय रामअसरे साह उर्फ मगही साह के पुत्र संतोष साह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष साह बीते तीन दिनों से लापता थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी बीच आज नहर में एक शव दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी चरपोखरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नहर में डूबने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी पिंकी देवी, पुत्र गोलू कुमार उर्फ रोहित कुमार (25 वर्ष) तथा दो पुत्रियां प्रिया कुमारी (24 वर्ष) और रिया कुमारी (22 वर्ष) को छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही नागरांव गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, डीएसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
श्रावणी मेले में हाईटेक सुरक्षा का पहरा, फेस रिकॉगनाइजेशन से होगी निगरानी
#
सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत की उम्मीद, वीकेएसयू में एक-एक कर सुनी गई समस्याएं
#
खटिया पर मरीज ढोने की खबर का असर, दुर्गम गांव पहुंचे अधिकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
रफ़्तार बानी मौत का कारण ,सड़क हादसे में गई जान
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी