Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, खनन कार्य पर रोक की मांग
7/28/2026 8:13:37 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने ओड़िया मौजा स्थित पत्थर खदान के संचालन का विरोध करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की ह। ग्रामीणों का आरोप है कि खाता संख्या 624 के प्लॉट संख्या 4546 (10 एकड़) तथा प्लॉट संख्या 988 (8 एकड़) की स्वीकृत भूमि से कई गुना अधिक क्षेत्र में पिछले करीब 20 वर्षों से अवैध पत्थर खनन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि खदान के समीप विद्यालय, ग्रामीणों के आवासीय घर और धार्मिक स्थल (गराम थान) स्थित हैं. इसके अलावा लायाडीह गांव के बीच से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन भी गुजरती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है. उनका आरोप है कि बिना ग्रामसभा की सहमति के खनन कार्य जारी रखा गया है। ग्रामीणों के अनुसार खदान में होने वाले विस्फोट, धूल और प्रदूषण के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा ह। साथ ही खेती योग्य भूमि, पेयजल स्रोत, पर्यावरणीय संतुलन और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही ह। ज्ञापन में कहा गया है कि लायाडीह, चिरूडीह, ओड़िया समेत पूरे ओड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि क्षेत्र में पत्थर खदान एवं खनन कार्य को तत्काल बंद कराया जाए. ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर खनन की स्वीकृति पर रोक लगाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी, पटमदा को भी भेजी गई है. ग्रामीणों का कहना है कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए.
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की दो बार टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
भाजपा ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान
#
22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में 10 मॉडल स्कूल और हरपुर मॉडल थाना का किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
अंडर-18 एशिया कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब जीतने के इरादे से जापान रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...