Date: 04/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में 10 मॉडल स्कूल और हरपुर मॉडल थाना का किया उद्घाटन
7/28/2026 4:35:18 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के दस मॉडल विद्यालयों और हरपुर मॉडल थाना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से लौना पहुंचे, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद स्थानीय लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से तारापुर विधानसभा क्षेत्र में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का सामूहिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन, लौना पहुंचकर कक्षा में शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने के तरीकों की जानकारी ली और विद्यार्थियों से भी पढ़ाई को लेकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाना भवन के थाना अध्यक्ष कक्ष, हाजत समेत सभी कमरों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री असरगंज के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का शुभारंभ किया। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिउतिया पर स्वर्णरेखा में डूबी बच्ची का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम.....
#
दुर्गा पूजा को लेकर आईजी की हाईलेवल बैठक, 7 जिलों के एसपी को सुरक्षा के सख्त निर्देश, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस.......
#
गंगा का जलस्तर बढ़ा तो फिर डूबा चंडिका स्थान, गर्भगृह के मुहाने तक पहुंचा बाढ़ का पानी.....
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे चकाई, एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण.....
#
जमशेदपुर कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, 257 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में 10 मॉडल स्कूल और हरपुर मॉडल थाना का किया उद्घाटन
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
मैथन में खाली जमीन पर DVC का बड़ा दांव 250 MW बैटरी प्लांट तैयार,ऊर्जा भंडारण का शुरू हुआ नया अध्याय
#
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का भारत दौरा, भगवान बुद्ध की करेंगे पूजा-अर्चना