Date: 31/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर: नई जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिली आदिवासी महिलाएं, शिक्षा और संस्कृति पर हुई चर्चा

7/31/2026 12:03:30 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : आदिवासी समाज की महिलाओं ने नवनियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी का बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर औपचारिक स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ओल चिकी (Ol Chiki) लिपि और भाषा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों में मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराने, ओल चिकी लिपि के प्रचार-प्रसार तथा आदिवासी बच्चों को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ने से जुड़े मुद्दे उठाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि निशु कुमारी का हाल ही में पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन हुआ है।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट