Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किराया देने के बजाए करने लगे दबंगई, जान से मारने की धमकी दी
8/1/2026 6:13:15 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के डोभी प्रखंड अंतर्गत बजौरा गांव के रहने वाले मुरली मनोहर लाल को जान से मारने की धमकी मिली है. वहीं, लिखित शिकायत डोभी थाने में करने पर डोभी थानाध्यक्ष की मिलीभगत भी उक्त तत्त्वों के साथ होने का आरोप है. मुरली मनोहर लाल ने बताया कि अपनी जमीन किराए पर दी थी. किंतु किराए पर लिए लोग दबंगई दिखाने लगे और किराया देना बंद कर उल्टे धमकाने लगे. लगातार धमकी मिलने के बाद पीड़ित मुरली मनोहर लाल के द्वारा डोभी थाना में इसकी शिकायत 27 जुलाई को की गई, जिसमें बताया गया कि बजौरा स्थित घर के पास कोयला डिपो के लिए जमीन किराया पर दिया है. जमीन किराए पर लेने वाले सुमन कुमार यादव नारायण नगर नौरंगा और धनंजय कुमार और रितिक कुमार यादव ने मेरे घर के रास्ते पर अपनी गाड़ी लाकर खड़ा किया था. मेरे द्वारा कहा गया, कि एलॉटेड एरिया में अपनी गाड़ी लगाएं और एग्रीमेंट के अनुसार 6 महीने से किराया नहीं दिया है, वह भी भुगतान करें. यह बातें बोलने पर उक्त लोगों के द्वारा गाली गलौज किया गया. मैं किसी तरह से अपने घर के अंदर चला आया. इसके बाद दुबारा हथियार से लैस होकर मेरे घर के अंदर घुसे और मारपीट की एवं नगदी छीन लिए. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. इस मामले को लेकर जब डोभी थाना में प्राथमिकी के लिए लिखित शिकायत किया, तो थानाध्यक्ष कंपरमाइज करने की बात कहने लगे. साथ ही उनके बर्ताव से यह लग रहा था, कि यदि समझौता नहीं किया, तो एससी-एसटी एक्ट में फसवा देंगे. अपराधिक तत्वों से थानाध्यक्ष की मिलीभगत साफ प्रतीत हो रही थी. मुरली मनोहर लाल बताया कि इस मामले को लेकर आईजी विकास वैभव से गुहार लगाई है. मुरली मनोहर लाल ने धमकी देने वाले उक्त आपराधिक तत्वों और डोभी थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की है. इस मामले में आईजी ने त्वरित रूप से संज्ञान लिया है और डोभी थानाध्यक्ष से इस मामले में 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है. मुरली मनोहर लाल ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि आईजी के आदेश के बाद हमें न्याय मिलेगा और धमकी देने वाले आपराधिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई होगी. वही, डोभी थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की भी मांग की है.
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन घोटाले के आरोपी मनीष कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, 42.80 लाख रुपये की ठगी का है आरोप!
#
बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ से 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी...
#
750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....
#
डोभो पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार में मचा हड़कंप.....
#
आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी से मचा हड़कंप....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
#
झारखंड बंद के दौरान सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, जमशेदपुर में आंदोलनकारियों का भी प्रदर्शन
#
सोमबारी पुराण की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, रैली निकालकर प्रशासन से मांगा इंसाफ