Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
7/20/2026 2:40:18 PM IST
55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया में एक चर्चित बिल्डर ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बिल्डर विकास कुमार का दावा है कि आरोपियों ने उनके कार्यालय में पहुंचकर हथियार का भय दिखाया और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित बिल्डर एवं तेज टावर के डायरेक्टर विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि 3 जुलाई को गोरिया मठ के समीप धर्मसभा गली स्थित उनके कार्यालय में अमित कुमार, सुमित कुमार और कुछ अन्य लोग पहुंचे। विकास कुमार के अनुसार, आरोपियों ने रिवॉल्वर दिखाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि "50 लाख रुपये देकर अपनी सुरक्षा हमसे करवा लो।" पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसी दौरान आरोपियों की एक महिला परिजन भी वहां पहुंचीं और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। विकास कुमार का कहना है कि 13 जुलाई को भी उन्हें पूरे दिन जान से मारने की धमकियां दी गईं। विकास कुमार ने आरोप लगाया कि अमित कुमार और सुमित कुमार के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज उन्होंने साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंप दी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
#
देवनगर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण