Date: 08/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रांची में आईसा का विधानसभा मार्च, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

8/7/2026 6:41:20 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर समय पर नई परीक्षा कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) ने शुक्रवार को रांची में विधानसभा मार्च निकाला। मार्च के दौरान आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आईसा ने आरोप लगाया कि हजारीबाग निवासी अमरनाथ पांडेय ने पीछे से नेहा बोरा पर स्याही फेंकी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जगन्नाथपुर थाना पहुंचाया। घटना के बाद नेहा बोरा ने कहा कि आईसा 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द कर री-एग्जाम कराने की मांग कर रहे छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्याही फेंकने वाला व्यक्ति आरएसएस से जुड़ा हुआ है और घटना के बाद 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए। आईसा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस से कार्रवाई की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। संगठन ने यह भी घोषणा की कि वह 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च का भी समर्थन करेगा।
 
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से प्रशांत की रिपोर्ट