Date: 08/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया के नन्हे परमहंस का गजब टैलेंट, 2 मिनट में 118 रासायनिक तत्वों के नाम जुबानी

8/8/2026 12:29:15 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गया : गया का साढ़े 11 साल का नन्हा बालक परमहंस इन दिनों अपनी विलक्षण प्रतिभा को लेकर चर्चा में है। परमहंस महज दो मिनट में 118 रासायनिक तत्वों के नाम और उनके संकेत बता देता है। वहीं, इतिहास के किसी भी विषय पर करीब आधे घंटे तक लगातार जानकारी देने का दावा किया जा रहा है। गया के टिकारी प्रखंड के भोरी गांव निवासी परमहंस ने छठी कक्षा के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया। इसके बाद उसके पिता चितरंजन कुमार, जो संस्कृत हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं, घर पर ही उसकी पढ़ाई कराते हैं। परमहंस का दावा है कि उसने मैट्रिक स्तर के लगभग सभी विषयों की पढ़ाई पूरी कर ली है और कई विषयों की इंटरमीडिएट स्तर तक की जानकारी भी रखता है। परमहंस को कविता लिखने और गाने का भी शौक है। उसे देश-दुनिया, इतिहास, भूगोल और रासायनिक तत्वों से जुड़ी कई जानकारियां याद हैं। अब वह इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देना चाहता है और इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुमति मांग रहा है। परमहंस का सपना आईआईटी में पढ़ाई करने के बाद आईएएस अधिकारी बनना और आगे चलकर भारतीय राजनीति में शीर्ष स्थान हासिल करना है।

 

 
 गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट