Date: 10/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेल जीएम छत्रसाल सिंह ने रेलवे अस्पताल का किया उद्घाटन; यात्री सुविधाओं व विकास कार्यों का लिया जायजा
8/10/2026 12:51:46 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
आरा पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह आज आरा जंक्शन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गई थीं। जीएम ने आरा जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महाराजा हाता स्थित रेलवे अस्पताल का उद्घाटन भी किया। निरीक्षण के क्रम में जीएम ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा रेल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। महाप्रबंधक ने स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। इसके लिए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना जरूरी है।
कोचिंग डिपो को भी किया जा रहा आधुनि,
आरा जंक्शन के कोचिंग डिपो को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में रेलवे की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। डिपो में कोचों के रखरखाव और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ट्रेनों के रखरखाव की गुणवत्ता और परिचालन सुरक्षा को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष जोर,
जीएम ने रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। ट्रैक, स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और अन्य रेल परिसंपत्तियों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय में उन्हें पूरा कराने पर भी जोर दिया। महाप्रबंधक के निरीक्षण को आरा जंक्शन के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे से स्थानीय यात्रियों को स्टेशन पर आने वाले दिनों में और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर BJP का प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता हिरासत में
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार की प्रेस वार्ता, छात्रों से आंदोलन स्थगित करने की अपील
#
JPSC परीक्षा संचालन में कथित कमीशन का हुआ खेल?, TDPL के मार्केटिंग मैनेजर के बयान से हुए कई खुलासे
#
छात्रों के आगे झुकी 'सोरेन' सरकार,JPSC में 3 ने दिया इस्तीफा,राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
#
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों से घंटों हुई पूछताछ
#
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में पहला दीक्षांत समारोह, 133 छात्रों को डिग्री
#
सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप
#
हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा