Date: 10/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी

8/9/2026 11:54:45 AM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जामताड़ा : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दुलाडडीह नगर भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और कला की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह समेत जिले के आंदोलनकारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान झारखंड के पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ असम और मणिपुर के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आदिवासी समाज के अधिकारों और वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। मंत्री ने सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और सांस्कृतिक अस्मिता को सुरक्षित रखने के लिए सरना धर्म कोड लागू किया जाना चाहिए।वहीं, उपायुक्त आलोक कुमार ने आदिवासी समाज के विकास के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है।

 

 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट