Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू..................
 

10/11/2026 12:26:56 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
 
खड़ेश्वरी मंदिर के पुजारी मनोज कुमार पांडेय के अनुसार, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक था। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जिसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का शुभ संकेत माना जाता है।
 
वहीं, इस बार प्रतिपदा तिथि पर चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग भी बना है। नवरात्र के अगले नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे। इस दौरान व्रत, पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी मनाई जाएगी।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क