Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JPSC-JSSC विवाद पर आदित्य साहू का सरकार पर हमला, राहुल गांधी से छात्रों के समर्थन की अपील
8/11/2026 5:26:47 PM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता और पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को झारखंड आकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और मुख्यमंत्री से उनकी मांगों पर कार्रवाई के लिए कहना चाहिए। आदित्य साहू ने कहा कि अगर सरकार छात्रों की मांग नहीं मानती है तो कांग्रेस को सरकार से समर्थन वापस लेकर छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार के बयान पर भी सवाल उठाए और कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि झारखंड बंद को राज्य के विभिन्न हिस्सों में व्यापक समर्थन मिला और कई जगह बाजार व यातायात प्रभावित रहे। आदित्य साहू ने कहा कि JPSC-JSSC का मुद्दा अब केवल झारखंड के छात्रों तक सीमित नहीं रहा है और देशभर के सांसद छात्रों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल