Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुफस्सिल थाना से जब्त ट्रक गायब, मुंगेर एसपी की बड़ी कार्रवाई

8/11/2026 6:22:13 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: मुफस्सिल थाना परिसर से जब्त ट्रक गायब होने के मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना मुंशी सिपाही अरविंद कुमार और ओडी ड्यूटी पर तैनात धनंजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामला 3 जुलाई का है, जब थाना परिसर में जब्त किया गया ट्रक गायब हो गया था। जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा DIG से की गई है। वहीं, खान निरीक्षक मो. अरमान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा जिलाधिकारी से की गई है। मामले के बाद राजेश कुमार-2 को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ की रिपोर्ट