Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश, उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

8/12/2026 2:40:17 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नई दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम से इस विशेष बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में सांसदों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। रैली का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के जश्न और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। रैली भारत मंडपम से इंडिया गेट की ओर निकली। इसमें एनडीए के कई सांसद भी शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी से जुड़ा अभियान बताया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को प्रेरित किया और आज भी राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। गौरतलब है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं जुड़ाव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना है। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में इस अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क