Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

6/16/2026 12:09:18 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : पटना के खेल भवन में गतका संघ बिहार द्वारा आयोजित *पहला राज्य स्तरीय गतका गोल्ड कप चैंपियनशिप 2026 में औरंगाबाद जिले की दो बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में औरंगाबाद जिले की दो खिलाड़ी वसुंधरा कुमारी और प्राची सिंह ने अपने-अपने आयु वर्ग में भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। 30+ आयु वर्ग की फरी सोटी स्पर्धा में वसुंधरा कुमारी ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबला गया की पूजा कुमारी के साथ खेला गया, जिसमें अंतिम क्षणों में पूजा कुमारी ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। वसुंधरा कुमारी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में प्राची सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को पटना जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार और गतका संघ बिहार के सचिव भोला कुमार थापा द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिला खेल पदाधिकारी पप्पू राज ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट