Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा

7/3/2026 3:33:03 PM IST

111
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और ध्वस्त कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ अपने समर्थको के साथ सड़को पर उतरें और दुकानें बंद करने के लिए लोगो से अपील किया। साथ ही उन्होंने कहा आज की बंदी ऐतिहासिक बंदी रहा। पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने अपने समर्थकों के साथ हाँथ में झंडा लेकर आसपास के इलाकों में दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि आज की बंदी ऐतिहासिक बंदी रही। यह बंदी हिमांशु सिंह हत्याकांड में मुख्य हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी और झारखंड में पूरी तरह बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ है। शहर में आज भाजपा और अन्य संगठनों के आह्वान पर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। दुकानें, बाजार और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोग सड़कों पर उतरे और कानून-व्यवस्था की बहाली की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा की प्रसासन जान बूझकर राजनिती दवाब में भाजपा नेता नीरज सिंह को फ़साने की काम कर रही हैं। लेकिन हमलोग चुप नहीं बैठेंगे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट