Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

8/12/2026 5:05:59 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंगेर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। समाहरणालय परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, मुंगेर विधायक, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए लोगों ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। मुंगेर समाहरणालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा की अगुवाई जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद और मुंगेर विधायक ने की। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मी और शहरवासी तिरंगा लेकर शामिल हुए। समाहरणालय से निकली यह यात्रा एक नंबर ट्रैफिक और भगत सिंह चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस समाहरणालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लहराते तिरंगे ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य खासकर युवाओं और बच्चों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से जोड़ना है। मुंगेर में निकली इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के रंग में रंग दिया। JPSC JSSC के बाद अब CGL परीक्षा रद्द करने पर छात्र अड़े।  CGL परीक्षा को लेकर एक पूर्व IPS अधिकारी की ओर जाँच बढ़ी।  CGL परीक्षा के वक्त पूर्व IPS अधिकारी पर लप्पड़ थप्पड़ ओर जुटे चप्पल चले थे।  अब मामला गरमाने लगा है।  
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट