Date: 13/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने परेड पूर्वाभ्यास का लिया जायजा
8/13/2026 12:02:30 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। 9 अगस्त से चल रहे परेड के पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन यानी गुरुवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्टेडियम पहुंचकर परेड के पूर्वाभ्यास और समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परेड का जायजा लिया और जहां भी त्रुटियां मिलीं, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्टेडियम में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 15 अगस्त को उपायुक्त सुबह 9 बजे शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके अलावा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, 8 बजे उपायुक्त के आवासीय कार्यालय और 10 बजे धनबाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा। मुख्य समारोह में डीएपी और एनसीसी के दो-दो प्लाटून के साथ सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, भारतीय स्काउट एंड गाइड और ग्रामीण पुलिस के एक-एक प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त की संध्या न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
IG पद को लेकर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- मगध के लिए जरूरी है मजबूत पुलिस व्यवस्था
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा
#
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
खनिज टैक्स पर राज्यों की शक्ति सीमित, संसद ने MMDR संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम की लापरवाही सेशहरवासियों की बढ़ी परेशानी,खुले कचड़े वाहन से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का करना पड़ता है सामना
#
हथियार के बल पर लूट की वारदात, 28 हजार की ऑनलाइन लूट
#
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त*
#
भौंरा में जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल