Date: 13/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, डंडे से हमला करने का आरोप; VIDEO वायरल

8/13/2026 12:02:30 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :- धनबाद में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ही मारपीट हो गई। जिला परिषद मैदान से तिरंगा यात्रा शुरू होने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं, अमरजीत कुमार ने रीता यादव पर डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाद के बाद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करा दिया और तिरंगा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ती रही। दरअसल, गुरुवार को भाजपा की ओर से धनबाद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। जिला परिषद मैदान से शुरू हुई यह यात्रा रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय कर रहे थे। लेकिन यात्रा शुरू होते ही पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने माहौल गरमा दिया। बताया जा रहा है कि अमरजीत कुमार और रीता यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सामने आए वीडियो में दोनों एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अमरजीत कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान रीता यादव ने पास में रखा डंडा उठाकर उन पर हमला किया।अमरजीत कुमार के मुताबिक, रीता यादव ने कहा कि उनके कहने पर रैली निकाली गई है। इस पर अमरजीत ने भाषा सुधारकर बात करने को कहा और बताया कि तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में निकाली जा रही है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग कराया। हालांकि, इस विवाद का असर तिरंगा यात्रा पर नहीं पड़ा और यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ती रही। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने पूरे मामले को कार्यकर्ताओं के बीच छोटी-मोटी कहासुनी बताया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है और विवाद की वजह की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आएगी। फिलहाल तिरंगा यात्रा के दौरान हुई इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि पार्टी की जांच में विवाद की असली वजह क्या सामने आती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क