Date: 13/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भौंरा में जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
6/14/2026 3:31:28 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया: भौंरा 6 नंबर और 16 नंबर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जनता मजदूर संघ के नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन और प्रबंधन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों द्वारा जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से इलाके में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भौंरा 6 नंबर के समीप आयोजित प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उनका आरोप है कि रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है,जो इस इलाके में सक्रिय रहते हैं। इसी दौरान जलापूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जाता है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति बंद होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों और जमसं नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि पाइपलाइन तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की गई प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और मूलभूत सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए झरिया से शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
IG पद को लेकर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- मगध के लिए जरूरी है मजबूत पुलिस व्यवस्था
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा
#
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
खनिज टैक्स पर राज्यों की शक्ति सीमित, संसद ने MMDR संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हथियार के बल पर लूट की वारदात, 28 हजार की ऑनलाइन लूट
#
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त*
#
भौंरा में जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
#
दो बिल्डिंगों के बीच फंसा संदिग्ध, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल