Date: 13/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोयला घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, एलबी सिंह की पत्नी समेत 5 लोगों को समन
8/13/2026 3:32:53 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन जारी किया है। समन पाने वालों में एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं, कोयला कारोबारी अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है। आरती सिंह को 20 अगस्त को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। वहीं, विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को हाजिर होने को कहा गया है। शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि ईडी ने 28 जुलाई को धनबाद के कोयला कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर दूसरे दौर की छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दायरे में एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े लोग शामिल थे। छापेमारी के दौरान ईडी ने एलबी सिंह से जुड़े करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज किया था। इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से 200 से अधिक सेल डीड भी जब्त किए गए थे। इन दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
IG पद को लेकर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- मगध के लिए जरूरी है मजबूत पुलिस व्यवस्था
#
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा
#
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
खनिज टैक्स पर राज्यों की शक्ति सीमित, संसद ने MMDR संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नगर निगम की लापरवाही सेशहरवासियों की बढ़ी परेशानी,खुले कचड़े वाहन से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का करना पड़ता है सामना
#
हथियार के बल पर लूट की वारदात, 28 हजार की ऑनलाइन लूट
#
ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त*
#
भौंरा में जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल