Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अतरी विधायक रोमित कुमार ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन
8/20/2026 12:52:06 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya:
बिहार के गया जिले के नीमचक बथानी से एक अच्छी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। अतरी विधायक रोमित कुमार ने एक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। विधायक के इस अंदाज की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। विद्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने सबसे पहले उपस्थिति पंजी की जांच की। इसके बाद उन्होंने स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ बुनियादी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति तथा स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विधायक रोमित कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में नियमित निरीक्षण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक ने विद्यालय की समस्याओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार जरूरी है। विधायक के बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। स्थानीय लोगों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए इसकी सराहना की है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती
#
अशोक धाम भगदड़ हादसे में मौतों पर मंत्री संतोष सुमन ने जताया दुख, कहा- अफवाहों से बचने की जरूरत
#
सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में आस्था का सैलाब, गंगाजल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
#
स्वतंत्रता दिवस पर CM सोरेन ने छात्रों को दिया संदेश, कहा JPSC केस में होगा न्याय
#
‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश, बच्चों में तिरंगा बांटकर रागिनी सिंह ने बढ़ाया उत्साह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने बियर तस्कर को दबोचा, बंगाल से बिहार हो रही थी तस्करी
#
इंग्लैंड का दबदबा बरकरार, भारत से जीती टी20 सीरीज
#
फर्जी जैप जवान का हुआ खुलासा, पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का आरोप!
#
भारत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत पर टिकी सबकी नजर
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया