Date: 20/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

8/20/2026 12:52:06 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बंदगांव थाना में NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी का नाम हटाने के लिए थाना प्रभारी ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग को लेकर शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी थाना प्रभारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही थाना प्रभारी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम थाना प्रभारी से पूछताछ कर रही है।इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ACB की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट