Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC-JSSC मामले में सरकार पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का हमला, 24 अगस्त से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’

8/21/2026 4:44:58 PM IST

90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में सीआईडी जांच रिपोर्ट को झारखंड हाई कोर्ट में मजबूती से नहीं रखे जाने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 24 अगस्त से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा के जरिए छात्रों और आम जनता के बीच भर्ती व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी का भी सहारा लिया जाएगा। देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट किया कि अब छात्रों के आंदोलन में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि भविष्य में JPSC और JSSC समेत सभी भर्ती परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसकी ठोस गारंटी दी जाए।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट