Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पारसनाथ स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, नौ बोतल विदेशी शराब बरामद..
...
10/13/2026 6:26:12 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
DHANBAD
::
दुर्गा पूजा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर की रात पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक युवक को नौ बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत 8,380 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार युवक बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जब्त शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, गिरिडीह को सौंप दिया गया।
दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमो की ओर से विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे पारसनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 पर न्यू फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के नीचे दो बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक पर आरपीएफ के जवानों की नजर पड़ी।
बताया गया कि पूछताछ के दौरान युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरपीएफ के जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित कुमार (20 वर्ष), पिता कृष्णा प्रसाद, निवासी कटहां, थाना मेसी, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार बताया।
युवक के पास मौजूद दोनों बैगों की तलाशी लेने पर 750 मिलीलीटर की पांच बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की, दो बोतल स्नॉस्की वोडका और दो बोतल ब्लैक बकार्डी रम बरामद हुई। इस तरह कुल नौ बोतलों में 6.75 लीटर शराब जब्त की गई, जिसका अंकित मूल्य 8,380 रुपये बताया गया है।
आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने शराब को गया ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की मंशा जाहिर की। इसके बाद जब्ती सूची तैयार कर शराब जब्त की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार युवक और जब्त शराब को आगे की विधिसम्मत कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, गिरिडीह को सुपुर्द कर दिया गया। दुर्गा पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर अवैध शराब के परिवहन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ की निगरानी जारी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छात्रा हत्याकांड का खुलासा 35 वर्षीय आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार......
#
पत्ता गोभी की आड़ में शराब तस्करी का हुआ
खुलासा, 711 लीटर शराब बरामद दो गिरफ्तार ...
#
मुंगेर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ 7 गिरफ्तार, भागलपुर तक जुड़े तस्करी के तार होने की आशंका.....
#
शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप फर्जी चालान थमाने का दावा...
#
जामताड़ा में अब नगर पंचायत कार्यालय में जमा होगा होल्डिंग टैक्स करदाताओं को मिलेगी राहत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग