Date: 24/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल

8/23/2026 3:24:11 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : काफी संख्या में महिलाएं हरी साड़ियां पहनकर कार्यक्रम में पहुंचीं। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर झूमते हुए महफिल सजाई। इस मौके पर सिख समाज सहित कई अतिथियों को मंच पर समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। गोंड समाज की महिला अध्यक्ष नीतू कुमारी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर महिलाओं के लिए इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें गृहिणी के कार्यों के चलते मनोरंजन के लिए समय नहीं मिल पाता। ऐसे में यह कार्यक्रम उनके लिए खुशी और मनोरंजन का एक खास अवसर है।

 

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट