Date: 28/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
10 साल से कायम अम्बा डांडिया उत्सव की धूम परिवारों के संग गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक परंपराओं का दिखा संगम.....
10/13/2026 6:51:43 PM IST
133
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक सौहार्द और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ 'अम्बा डांडिया उत्सव' आज दस वर्षों के अपने गौरवशाली सफर में आरा शहर की एक नई पहचान बन चुका है। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस उत्सव का दसवां संस्करण अपार जन-उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहरवासियों ने अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के साथ पूरे पारंपरिक परिधान में भाग लिया और उत्सव की रौनक में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कला अधिकारी अनुप्रिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीपीओ नमामि गंगे अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर माँ दुर्गा की आरती कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सम्मान, सहयोग और प्रतिभा का संगम
उत्सव के सफल एक दशक पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर 10 विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। ईको ट्राईवा की ओर से 'बेस्ट कपल', 'बेस्ट डांसर', 'बेस्ट क्यूट फेस चाइल्ड', 'बेस्ट कपल डांस', 'बेस्ट जोड़ीदार' और 'बेस्ट ड्रेस' जैसी श्रेणियों में चयनित विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैंपर देकर पुरस्कृत किया गया। इस भव्य आयोजन में सुधा के प्रबंध निदेशक सुमन, मेडिकॉन हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक बादल विराट तथा ईको ट्राईवा के प्रबंध निदेशक सोहित कुमार और न्यूज वन नेशन के बिहार झारखंड हेड मनोज कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बल दिया।
परिवारों को जोड़ने और परंपराओं से सहेजने की अभिनव पहल
अम्बा डांडिया उत्सव की नींव मूल रूप से एक ऐसे पारिवारिक मंच की सोच के साथ रखी गई थी, जहां पति-पत्नी अपने बच्चों और परिजनों के साथ एक सुरक्षित और अनुशासित माहौल में नवरात्रि का जश्न मना सकें। वक्त के साथ इस सोच ने न केवल जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, बल्कि शहर में गरबा और डांडिया संस्कृति को एक सभ्य और पारम्परिक दिशा भी दी। आज के दौर में जब विद्यालयों में भी डांडिया आयोजनों की लोकप्रियता बढ़ी है, तब इस तरह के पारिवारिक मंच नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और भारतीय परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था और समर्पित आयोजन समिति
कार्यक्रम की सफलता और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय तैनाती सराहनीय रही। इस वृहद आयोजन को धरातल पर उतारने और इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाने में ओपी पांडेय, राकेश राजपूत, मंगलेश तिवारी, स्वीटी कुमारी, समीर कुमार श्रीवास्तव, करिश्मा सिंह, गौरी तिवारी, अदिति राज, अभय विश्वास भट्ट, भास्कर, हर्षिता विक्रम, जया कुमारी, आलोक कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, रोहित सिंह बजरंगी, चिंताहरण पांडेय, अभिषेक द्विवेदी, शुभम कुमार और सुमित कुमार की समर्पित भूमिका रही।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साहित्य और संस्कृति के अमर स्तंभ विद्यापति को नमन, समिति ने लिया विरासत आगे बढ़ाने का संकल्प..
#
पुलिस प्रशासन ने बच्चों और लोगों के बीच बाटा खुशियां
#
बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा
#
कबूतरों के इश्क में जिंदगी गुजार दी, सालाना लाखों खर्च फिर भी नहीं कम हुआ शौक; गया के ‘पीजन मैन’ अनवर रिजवान की अनोखी कहानी
#
बबुरा गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा विशालकाय घड़ियाल, नजारा देख लोग हैरान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर फरार
#
ट्रिपल लोडिंग दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर ,एक की मौत, पांच घायल
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा पर धनबाद डीसी बने रक्तदाता, डीसी आदित्य रंजन ने कहा ,,,,
#
दिल्ली की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
#
काली पूजा करने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर किया साफ !