Date: 17/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एक बच्चे राजवीर  अपनी कलाकृति से  माँ दुर्गा की प्रतिमा  बनाते आ रहे ...
 

10/16/2026 4:00:23 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर : खड़गपुर में 13 साल के एक बच्चे की अनोखी कलाकारी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले राजवीर कुमार लगातार आठ वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाते आ रहे हैं। इस बार राजवीर ने मुंगेर के शादीपुर स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा का हुबहू स्वरूप तैयार किया है। मिट्टी, पुआल और रंगों से तैयार इस प्रतिमा में राजवीर ने ऐसी बारीकी दिखाई है कि लोग उनकी कला की जमकर सराहना कर रहे हैं। देखिए, यह खास रिपोर्ट। मुंगेर की शादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा की ख्याति बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में है। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष आस्था देखने को मिलती है। इसी प्रसिद्ध प्रतिमा से प्रेरित होकर हवेली खड़गपुर के मुख्य बाजार निवासी 13 वर्षीय राजवीर कुमार ने बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा का हुबहू स्वरूप तैयार किया है। राजवीर की कलाकारी की जानकारी जैसे-जैसे लोगों तक पहुंच रही है, वैसे-वैसे उनके घर पर प्रतिमा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रतिमा का आकार भले ही छोटा है, लेकिन इसकी बनावट और शादीपुर की बड़ी दुर्गा महारानी से इसकी समानता लोगों को आकर्षित कर रही है। कई श्रद्धालु राजवीर की बनाई प्रतिमा में मुंगेर की बड़ी दुर्गा महारानी के स्वरूप की झलक देख रहे हैं। राजवीर इससे पहले अयोध्या में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का स्वरूप भी तैयार कर चुके हैं। राजवीर की इस प्रतिभा को निखारने में उनके माता-पिता और बहन का महत्वपूर्ण योगदान है। परिवार लगातार उन्हें प्रोत्साहित करता रहा है। महज 13 साल की उम्र में आठ वर्षों से मूर्ति निर्माण के प्रति समर्पित राजवीर की कहानी यह साबित करती है कि अगर लगन और मेहनत हो, तो छोटी उम्र में भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है। हवेली खड़गपुर के इस बाल कलाकार की कलाकारी आज पूरे इलाके में चर्चा और प्रशंसा का विषय बनी हुई है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।