Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
8/24/2026 12:30:17 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
सावन की अंतिम सोमवारी पर धनबाद के शिवालयों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मटकुरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में महिला, पुरुष और बच्चे पूरे श्रद्धा भाव के साथ पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांग रहे हैं। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर बाबा भूतनाथ मंदिर में भक्ति का अलौकिक रूप देखने को मिला। मंदिर परिसर में विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के बीच बाबा भूतनाथ की उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल की तर्ज पर भव्य आरती की गई। आरती के बाद बाबा का मनमोहक और दिव्य श्रृंगार किया गया तथा विशेष भोग अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। मंदिर समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकाल की तर्ज पर भव्य आरती की यह विशेष परंपरा निभाई जा रही है और आगे भी इसे पूरे धूमधाम के साथ जारी रखा जाएगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा भूतनाथ के दरबार में पहुंचने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ वापस नहीं लौटता। विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों के दिशा-निर्देशन में पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की यह भीड़ एक बार फिर धनबाद की गहरी धार्मिक आस्था और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाती है। हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयकारों के बीच बाबा भूतनाथ का दरबार देर तक भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
#
सड़क काटने के विरोध में भौंरा बाजार बंद, ग्रामीणों ने परियोजनाओं का काम कराया ठप; सड़क की मांग पर अड़े लोग
#
देर रात SP का औचक निरीक्षण, थाना ड्यूटी से लेकर रात्रि गश्ती तक परखी पुलिसिंग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
#
कनाडा ने रचा इतिहास, राउंड ऑफ 16 में की शानदार एंट्री, दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से हुआ बाहर
#
शांति समिति की बैठक में प्रशासन और ग्रामीणों ने लिया संकल्प,भाईचारे के साथ रहने पर बनी सहमति
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर