Date: 24/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क काटने के विरोध में भौंरा बाजार बंद, ग्रामीणों ने परियोजनाओं का काम कराया ठप; सड़क की मांग पर अड़े लोग
8/24/2026 2:09:03 PM IST
43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झरिया :
भौंरा से जहाजटांड़ जाने वाली सड़क को काटे जाने के विरोध में आज ग्रामीणों और दुकानदारों का आक्रोश देखने को मिला। सड़क काटे जाने के विरोध में भौंरा के दुकानदारों ने पूरा बाजार बंद कर दिया। इसके साथ ही भौंरा और जहाजटांड़ के ग्रामीणों ने एकजुट होकर भौंरा फोर पैच समेत आसपास की सभी परियोजनाओं का काम भी बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे काटे जाने से आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ बातचीत की और उनसे सड़क को चालू रखने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क को लेकर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीण और दुकानदार सड़क की मांग को लेकर अपनी बात पर अड़े रहे। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद जनता मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी मांगों को सुना। मौके पर ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उन्हें आवागमन के लिए वैकल्पिक और सुरक्षित सड़क उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क काटने से पहले उनके आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए फिलहाल सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी है। बाजार बंद रहने के साथ परियोजनाओं का काम भी प्रभावित हुआ है। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
देर रात SP का औचक निरीक्षण, थाना ड्यूटी से लेकर रात्रि गश्ती तक परखी पुलिसिंग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
#
कनाडा ने रचा इतिहास, राउंड ऑफ 16 में की शानदार एंट्री, दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से हुआ बाहर
#
शांति समिति की बैठक में प्रशासन और ग्रामीणों ने लिया संकल्प,भाईचारे के साथ रहने पर बनी सहमति
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर