Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

8/6/2026 6:26:42 PM IST

134
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर 7 अगस्त को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का इतना बड़ा आयोजन जमशेदपुर में होने जा रहा है। इसे यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर झारखंड के पारंपरिक हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों, शिल्पकारों और कारीगरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यभर से बुनकर समुदाय के लोगों की भागीदारी रहेगी, जिससे पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।आनंद साहू ने कहा कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी। यह आयोजन न केवल हथकरघा उद्योग से जुड़े लोगों को सम्मान देने का अवसर होगा, बल्कि राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प और बुनकरी परंपरा को नई पहचान दिलाने का भी प्रयास करेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन, बुनकरों का सम्मान और हथकरघा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
# जमुई की छात्रा से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग! ...
#  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
# रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
# सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...