Date: 24/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
 

8/24/2026 4:50:26 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों को लेकर जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अपर जिला दंडाधिकारी मुकेश मछुवा ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियों पर जनसुनवाई की जा रही है। एआरओ की ओर से करीब 150 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर भारत सरकार के निर्देशानुसार संबंधित लोगों को 12 निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद ही मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की स्वीकृति दी जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से निर्धारित दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होने की अपील की गई है।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट