Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
8/24/2026 6:06:01 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गार्ड और मरीज के परिजनों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। गालीगलौज भी हुई। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि मरीज के परिजन और अस्पताल के गार्ड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। परिजनों ने गार्ड पर बदसलूकी और रौब दिखाने का आरोप लगाया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद हाथापाई की स्थिति बन गई। हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। ऐसे में मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गार्ड और तीमारदार के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। आए दिन इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है। अस्पताल में प्रवेश और मरीज से मिलने को लेकर गार्ड तीमारदारों को रोकते हैं। उनसे पास दिखाने को कहते हैं। कई बार अस्पताल के नियमों का हवाला देकर गेट पर ही रोक दिया जाता है। गार्डों का कहना होता है कि वे अस्पताल प्रशासन के नियमों के तहत ही काम कर रहे हैं। दूसरी ओर मरीज के साथ आए तीमारदार इसे रोक-टोक और बदसलूकी के तौर पर लेते हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो जाती है। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि मारपीट की नौबत आ जाती है। मरीज और उसके परिजन पहले से ही बीमारी और इलाज को लेकर तनाव में रहते हैं। ऐसे में गेट पर रोक-टोक होने से स्थिति और बिगड़ जाती है। वहीं, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गार्डों का नियमों का पालन कराना भी जरूरी है। हॉस्पिटल आने वाले रेमश प्रसाद और विजय सिंह का कहना है कि अस्पताल प्रशासन गार्डों और तीमारदारों के बीच होने वाले विवाद को रोकने के लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाए। गार्डों को भीड़ और तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही मरीजों के परिजनों को भी अस्पताल के नियमों की जानकारी दी जाए। इससे आए दिन होने वाले विवाद और मारपीट की स्थिति को काफी हद तक रोका जा सकता है। वहीं गार्ड से हुए विवाद में शामिल रंजय कुमार ने बताया कि बीते दो दिनों अस्पताल में मरीज को लेकर चक्कर काट रहे हैं। कोई प्रॉपर इलाज नहीं हो रहा है। ऊपर से गार्ड बेवजह परेशान करते हैं। दादागिरी करते हैं। यह ठीक नहीं है।
ग़या से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; चोरी का सामान बरामद
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
#
देवनगर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
#
घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
न्यायिक दंडाधिकारी किरण कुमारी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, 15-16 जून को कोर्ट बहिष्कार का ऐलान