Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप

8/24/2026 6:06:01 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: हाईवे स्थित टेंथ माइल स्टोन रेस्टोरेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मीटिंग के दौरान अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में कुछ लोग आपस में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में निहार सबलोक को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल निहार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निहार सबलोक को पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय का करीबी बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे, किस मकसद से रेस्टोरेंट पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से फरार हुए। मीटिंग के दौरान हुई इस फायरिंग ने हाईवे और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट