Date: 17/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में भक्ति की बयार, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे हजारों शिवभक्त

8/25/2026 12:16:47 PM IST

111
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक एवं सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। उनकी सुरीली आवाज ने पूरे माहौल को शिवमय कर दिया। हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से आयोजित 26वीं भव्य भजन संध्या साकची गुरुद्वारा मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिवभक्त और संगीत प्रेमी पहुंचे। पूरा मैदान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। मनोज तिवारी ने भक्ति गीतों के साथ अपने लोकप्रिय भोजपुरी अंदाज में शानदार प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में बर्फ से निर्मित शिवलिंग और भव्य सजावट भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। संघ की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्रवेश के साथ पेयजल, चाय और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट