Date: 26/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

8/26/2026 12:55:51 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। गांधी मैदान से आमबागान तक बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर धार्मिक नारों की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में लोग पैदल जुलूस में शामिल हुए, जबकि बाइक, अन्य वाहनों और ट्रकों पर सवार होकर भी लोग जुलूस का हिस्सा बने। जुलूस में शामिल लोग पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोगों ने अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकले इस भव्य जुलूस को लेकर शहर में पूरे दिन उत्साह का माहौल देखने को मिला।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट