Date: 26/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मईया सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को मिली अगस्त की राशि
 

8/26/2026 7:06:31 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के उपरांत रक्षाबंधन के अवसर पर माह अगस्त 2026 का "झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना" के तहत सम्मान राशि एवं "सर्वजन पेंशन योजना" के तहत लाभुकों को पेंशन राशि हस्तांतरित किया गया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के पर्यवेक्षण एवं निदेशानुसार जिले के योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों के बीच सम्मान एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं की राशि का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन समयबद्ध एवं पारदर्शी वातावरण में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों तक सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में "झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के उपरांत रक्षाबंधन के अवसर पर कुल 152741 लाभुकों को 2500/- रुपया प्रति लाभुक की दर से माह अगस्त 2026 का सम्मान राशि PFMS/DBT के माध्यम से लाभुकों को हस्तांतरित / भुगतान किया गया है।  वहीं "सर्वजन पेंशन योजना" अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के उपरांत कुल 105790 लाभुकों का माह अगस्त 2026 का पेंशन राशि APBS/PFMS के माध्यम से उनके बैंक खाता में हस्तांतरित/भुगतान किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79704, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12844, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1215, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 74 एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11953 लाभुक शामिल हैं।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट