Date: 13/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 भवन में निर्माण के भियंता और ठीकेदार के जुगलबंदी की चर्चा पहुंची डीसी कार्यालय ,ग्रामीणों ने एल ए एम् पीएस भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर कहा ...
 

5/12/2026 2:20:01 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur  : .चाकुलिया प्रखण्ड अंतर्गत जुगीतौपा पंचायत के जुगीतौया गांव में निर्माणाधीन एलएएम्पीएस भवन में भारी अनियमितता एवं घटिया सामग्री लगाए जाने को लेकर ग्रामिणी ने ठीकेदार के कार्य का विरोध करते हुए  ठीकेदार पर करवाई की मांग की है। इसको ग्रामीणों ने डीसी से मिलकर  निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने के मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन एलएएम्पीएस भवन के कार्य में प्रारंभिक स्तर से ही भारी अनियमितता एवं घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग किया जा रहा हैं,जिससे कार्य की  गुणवता एवं भविष्य की सुरक्षा पर सवाल उठना अभी से ही शुरू हो गया है।ग्रामिणी ने दिसे से मिलकर कहा कि.फाउंडेशन कार्य मजबूती एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है।  कॉलम निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता के विपरीत 8 mm एवं 10 mm के निम्न स्तरीय के छड़ का उपयोग किया जा रहा है। साथ  भवन निर्माण में कमजोर गुणवत्ता वाले  ईंट का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामिणी ने डीसी को यह भी बताया कि ठीकेदार और भवन निराम के अभियंता के बीच मधुर सम्बन्ध के कारण ठीकेदार अपने मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है। विभाग के अभियंता नियमित साइड पर आते तो है लेकर कोरम पूरा कर चले जाते है। निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। और जांच पूर्ण होने तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता,सरकारी राशि की बदरबाँट म हो सके साथ ही भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोका भी जा सके ।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट