Date: 31/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना

7/31/2026 6:59:33 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : जेपीएससी, जेएसएससी एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ भाजपा महानगर की ओर से मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और झामुमो सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने झामुमो गठबंधन सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से शुरू हुआ यह मशाल जुलूस साकची बड़ा गोलचक्कर तक पहुंचा। इस दौरान हाथों में मशाल लिए बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, भाजपा नेता और समर्थक सड़कों पर उतरे। उन्होंने "पेपर लीक बंद करो", "युवाओं के साथ अन्याय बंद करो" और "झामुमो सरकार युवा विरोधी है" जैसे नारे लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी जैसी महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट