Date: 27/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
8/27/2026 4:26:05 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार ने महिलाओं और छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 27 और 28 अगस्त को महिलाओं और छात्राओं के लिए निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इस पहल का लाभ मुंगेर में भी बड़ी संख्या में महिला और छात्रा यात्रियों को मिल रहा है। मुंगेर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की फिलहाल 18 बसें संचालित हैं, जो जिले के अलावा बिहार के कई अन्य जिलों के लिए भी चलती हैं। निगम की पिंक बसों के साथ-साथ अन्य सभी बसों में भी महिलाओं और छात्राओं को दो दिनों तक बिना किराया यात्रा करने की सुविधा दी गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली साबित हो रही है। मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। यात्रा कर रही महिलाओं ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार के मौके पर मुफ्त बस सेवा मिलने से यात्रा करना आसान हुआ है। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन पर बिहार सरकार की ओर से यह बहुत अच्छा फैसला लिया गया है। महिलाओं और छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए उन्होंने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के मुताबिक 27 और 28 अगस्त को महिला एवं छात्रा यात्री निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकती हैं। सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BCCL निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में INMOSSA का भव्य समारोह
#
मईया सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को मिली अगस्त की राशि
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, 27 अगस्त को डीसी कार्यालय के सामने धरना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद
#
त्रेता युग की मान्यता से जुड़ा आरा का सिद्धनाथ मंदिर
#
पूर्व जिला अध्यक्ष लताफत हुसैन के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
#
फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा
#
आठ दिन बाद पहुंचे एसपी, लौटते वक्त छोटे भाई को मिली कथित धमकी; भरत तिवारी परिवार ने बयां किया दर्द