Date: 27/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
BCCL निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में INMOSSA का भव्य समारोह
8/27/2026 4:26:05 PM IST
224
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया के 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर गुरुवार को कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में INMOSSA की ओर से भव्य एवं गरिमापूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन INMOSSA के उप महासचिव श्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। समारोह में BCCL के CMD मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक तकनीकी (संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, CMO डॉ. बंदना ठाकुर समेत कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कोयला भवन के विभिन्न विभागों के HOD मौजूद रहे। BCCL के अलग-अलग क्षेत्रों से INMOSSA के करीब सैकड़ों प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर मुरली कृष्ण रमैया को सम्मान एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का मंच संचालन INMOSSA के अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान श्री रमैया को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने BCCL में उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी के विकास और कर्मचारी हितों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
INMOSSA के उप महासचिव कुश कुमार सिंह ने कहा कि एम् के रमैया के कार्यकाल में BCCL ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनके कार्यकाल में INMOSSA से जुड़े कर्मचारी हितों के कई जटिल मामलों का सकारात्मक समाधान हुआ। उन्होंने श्री रमैया के सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया।वही इस मौके पर BCCL के CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने INMOSSA द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हमेशा कंपनी के साथ सकारात्मक रूप से खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में BCCL के सामने उत्पादन और सुरक्षा के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना महत्वपूर्ण चुनौती है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति में INMOSSA की भूमिका अहम होगी। उन्होंने भविष्य में भी कंपनी की प्रगति के लिए संगठन से इसी तरह के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। निदेशक तकनीकी और निदेशक (वित्त) ने भी कंपनी की निरंतर प्रगति में अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों के सकारात्मक सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने INMOSSA को कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए संगठन की रचनात्मक भूमिका की सराहना की।
वही अपने संबोधन में डीपी मुरली कृष्ण रमैया ने INMOSSA एवं संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए BCCL की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
वहीं, INMOSSA के उप महासचिव श्री कुश कुमार सिंह ने संगठन की ओर से भरोसा दिलाया कि INMOSSA भविष्य में भी BCCL के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के हित, कर्मचारियों के हित तथा उत्पादन, सुरक्षा और गुणवत्ता के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में संगठन सकारात्मक योगदान देता रहेगा।
समारोह के अंत में BCCL जोन के उपाध्यक्ष श्री विजय यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डिवीजनल सचिव श्री शिव शंकर महतो समेत INMOSSA के कई पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में कुश कुमार सिंह, वाई.के. सिंह, विजय यादव, अरुण कुमार दूबे, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिन्हा, उमाकांत राय, अमित नारायण, मिहीर रजवार, श्रीश कुमार, रवि भूषण प्रसाद, जय नंदन पासवान, पृथ्वी राज चौहान, सूरज चौहान, पुलक झा, अरविंद कुमार सिंह, बालेश्वर पंडित, शंभू पासवान, बलबीर सिंह, अवधेश यादव, मो. साहुद अनवर, धनंजय सिंह, संजय महतो, शंभू चौहान, बिगू साहू, सुरेश कुमार महतो, रविकांत गुप्ता, बिरंची नारायण, के.डी. यादव, रंजय सिंह, लव प्रताप सिंह, प्रभात सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पूरे समारोह में श्री मुरली कृष्ण रमैया के प्रति सम्मान, आत्मीयता और शुभकामनाओं का भाव देखने को मिला। INMOSSA ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि, सफलता एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
मईया सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को मिली अगस्त की राशि
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, 27 अगस्त को डीसी कार्यालय के सामने धरना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद
#
त्रेता युग की मान्यता से जुड़ा आरा का सिद्धनाथ मंदिर
#
पूर्व जिला अध्यक्ष लताफत हुसैन के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
#
फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा
#
आठ दिन बाद पहुंचे एसपी, लौटते वक्त छोटे भाई को मिली कथित धमकी; भरत तिवारी परिवार ने बयां किया दर्द