Date: 07/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गैस हादसे में जीजा-साले की मौत, अलीनगर में पसरा मातम

9/7/2026 12:17:21 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  : दिल्ली में हुए गैस हादसे में इमामगंज के अलीनगर गांव के जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों की पहचान पंकज कुमार और उनके जीजा राजेंद्र राम के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली में रहकर काम करते थे। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर की रात ड्यूटी से लौटने के बाद दोनों ने खाना खाया और कमरे में सो गए। इसी दौरान गैस रिसाव के बाद कमरे में आग लग गई और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां 6 सितंबर को इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सोमवार को दोनों के शव एंबुलेंस से गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पंकज के पिता ने कहा कि अगर गांव में रोजगार मिलता तो बेटा बाहर काम करने नहीं जाता। वहीं, राजेंद्र राम पलामू जिले के रहने वाले थे। जीजा-साले की मौत से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट