Date: 07/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चौका में डकैती की साजिश नाकाम, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार

9/7/2026 12:17:21 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur  : चौका थाना क्षेत्र में बड़ी डकैती की योजना बना रहे छह शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी मनोज स्वर्गायारी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मटकमडीह टोला चुटियाखाल स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक जिंदा गोली, चाकू, दाउली, हथौड़ी, तीन मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।इसमलए में एसपी .मनोज स्वर्गायारी बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बंद पड़े विद्यालय परिसर में जुटकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट