Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पंचमुखी मंदिर के पास युवक का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी,पत्नी ने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप.............
9/11/2026 12:53:53 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पंचमुखी मंदिर के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी और परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता विधूत शर्मा, जो सोनारडंगाल के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा राहुल खाता-पीता था। करीब चार दिन पहले ही राहुल अपनी पत्नी के साथ अलग घर लेकर रहने चला गया था। राहुल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक उनके साथ रह रहा है। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतक की पत्नी ने ससुरालवालों पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी के मुताबिक, चार दिन पहले ही वे लोग अलग होकर रहने लगे थे और शुक्रवार की सुबह राहुल की मौत की सूचना मिली। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी का खेल, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश .......
#
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला ...
#
कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, गांव में सनसनी!
#
बाहर से सामान्य मकान, अंदर चल रहा था 43 लाख की ठगी का खेल, पांच गिरफ्तार
#
बाहर से सामान्य मकान, अंदर चल रहा था 43 लाख की ठगी का खेल, पांच गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बैंक फ्रॉड मामले को लेकर गया में ED की बड़ी कार्रवाई
#
जगदीशपुर किला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजग नेताओं ने किया स्वागत,प्रशासन की ओर से सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम ....
#
पितृपक्ष महासंगम को लेकर गयाजी में स्वच्छता अभियान तेज, सड़क पर उतरे डीएम-मेयर
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
गंडा समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल, झारखंड में SC दर्जे की मांग