Date: 12/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बैंक फ्रॉड मामले को लेकर गया में ED  की  बड़ी कार्रवाई

9/11/2026 4:15:27 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED, पटना की टीम ने आज  गया में बैंक फ्रॉड मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की ओर से PMLA की धारा 17 के तहत रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी पर बैंकों के कंसोर्टियम से मिले करीब 85 करोड़ रुपये के लोन में से 58 करोड़ रुपये डायवर्ट करने का आरोप है। बताया गया है कि यह रकम कथित तौर पर फर्जी या जाली प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट के आधार पर प्राप्त की गई थी। जानकारी के मुताबिक, इस कंपनी का नियंत्रण अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत एवं नितेश के पास बताया गया है। वहीं, लोन के बदले अखौरी गोपाल और उनके परिवार के सदस्यों की पर्सनल गारंटी भी बैंकों को दी गई थी। इसके अलावा, पांच संपत्तियों को टाटा मोटर्स से जुड़े बकाये के खिलाफ गिरवी या मॉर्गेज किए जाने की बात सामने आई है। ईडी के अनुसार, इन संपत्तियों को बाद में कथित तौर पर कम कीमत पर बेच दिया गया, जबकि वे पहले से गिरवी थीं। जांच में कुछ खरीदारों के कथित तौर पर बेनामी या प्रॉक्सी होने की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल ED की सर्च कार्रवाई जारी है और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी।
 
 गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट