Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्व सांसद आभा महतो ने झामुमो गठबंधन सरकार पर निशाना साधा,कहा .....
9/12/2026 12:40:49 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के पूर्व सांसद आभा महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड जल रहा है और युवा सड़कों पर हैं। सरकार को इस स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, अन्यथा सत्ता भी हाथ से निकल सकती है। आभा महतो ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इसकी अनुमति नहीं देना चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन हर मोर्चे पर हेमंत की सरकार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गठन को 26 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन राज्य में विकास उतना नहीं हुआ जितना होना चाहिए था। गांव की सड़के आज भी बदहाल है। पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्या बनी हुई है, जो अव्यवस्था को दर्शाती है।आभा महतो ने बताया कि कई महिलाओं को मईया योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब कई महिलाओं को पैसा आना बंद हो गया है। राज्य महिला आयोग का पद भी अभी तक खाली पड़ा है , जिसे सरकार भर नहीं पाई है। उन्होंने एमएमडीआर कानून (MMDR Act) का समर्थन करते हुए कहा कि यह कानून झारखंड के हित में बनाया गया है और इसका विरोध गलत है। जमशेदपुर में तीन अफगानियों के नाम मतदाता सूची में आने के मामले को उन्होंने गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने इस पर विशेष जांच की मांग की। आभा महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का काम वे जारी रखेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी नसीहत दी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं संघ देखी फिल्म हनुमान अंश , सनातन को लेकर कही बड़ी बात
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
विकास कार्यों का आशा गुप्ता ने दिया ब्यौरा, त्योहारों को लेकर सफाई व लाइट व्यवस्था होगी दुरुस्त
#
लगातार पांचवीं बार संसद रत्न से सम्मानित हुए विद्युत वरण महतो, बोले- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात
#
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज