Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लगातार पांचवीं बार संसद रत्न से सम्मानित हुए विद्युत वरण महतो, बोले- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात
9/11/2026 7:32:46 PM IST
78
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर।
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सांसद को वर्ष 2026 का संसद रत्न पुरस्कार मिला है। खास बात यह है कि उन्हें लगातार पांचवीं बार इस सम्मान से नवाजा गया है। पांच बार संसद रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्युत वरण महतो इकलौते सांसद हैं।
नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हॉल में आयोजित समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सांसद विद्युत वरण महतो को यह पुरस्कार प्रदान किया।
सांसद के सम्मानित होकर जमशेदपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि जमशेदपुर की जनता के प्यार और विश्वास का सम्मान है। वह आगे भी जनता की सेवा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।
वहीं धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित विभाग के केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात की गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना में कुछ अड़चनें आ रही हैं लेकिन उसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
राज्यपाल संतोष गंगवार धनबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम ....
#
सरयू राय ने असम पहुंचकर मां कामाख्या के किए दर्शन, सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात....
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हिंदुओं की बलिदान के कारण ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की आई सरकार - अग्निमित्रा पॉल
#
शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
#
NEET में असफलता ने बनाया संन्यासी, घर छोड़ वृंदावन पहुंचा छात्र
#
बी जे एम एम की बैठक ,मंच का किया विस्तार, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
#
सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित हुई भाकपा माओवादी सदस्य अनीता, सप के समक्ष किया आत्मसमर्पण