Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
9/15/2026 2:02:03 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: आरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जीआरपी की ओर से यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान कम सामान लेकर चलने, ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय अपने सामान की विशेष निगरानी रखने तथा कीमती आभूषण लेकर यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी गई।
जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों को बताया कि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी, चोरी या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर रेल सहायता नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलने के बाद यात्रियों को अगले स्टेशन पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है। यात्रियों से अपील की गई कि वे अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं न लें और अपने मोबाइल, पर्स, आभूषण समेत अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें। राजस्व के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की जरुरत।
हाजीपुर रेल जोन के अंतर्गत आने वाला आरा जंक्शन पटना और दानापुर के बाद महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल है। स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है और रेलवे को भी यहां से अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।
यात्रियों के बीच चर्चा है कि स्टेशन और ट्रेनों में आए दिन चोरी और छिनतई की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खासकर महिला यात्रियों और छोटे बच्चों के गले से आभूषण निकालने जैसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में यात्रियों को जागरूक करने के साथ-साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
#
मवेशी लदे 5 वाहनों को पुलिस ने पकड़ा जिम्मेनामा पर सुरक्षित जगह पर भेजा ....
#
अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल,तीन की मौत समेत दर्जनों दबे होने की अंशका.....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
#
मिड डे मील बनाते समय स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
ब्रेन मलेरिया से मौत के मामले में पोटका सीएससी प्रभारी डॉ. रजनी कुमार महाकुड़ निलंबित
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग