Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
9/15/2026 4:30:39 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हृदय नगर में देर रात अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता जावेद जमाल के घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर घर के बाहर का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तथा 95 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अधिवक्ता जावेद जमाल ने बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोरों ने घर में प्रवेश किया। रात करीब 3:10 बजे उनकी नींद खुली तो आंखों में तेज जलन महसूस हुई। उन्होंने पानी से आंखें साफ कीं और हॉल में पहुंचे। हॉल का दरवाजा खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ। बाहर का मुख्य गेट भी खुला मिला। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता को जगाया। जांच करने पर पिता के कमरे में रखा गोदरेज टूटा हुआ मिला और उसमें रखे करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तथा 95 हजार रुपये नकद गायब थे।घटना की सूचना मिलते ही कोवाली पुलिस अधिवक्ता के घर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में पांच की संख्या में संदिग्ध चोर घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
जावेद जमाल ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
दोस्तों के साथ झील घूमने निकला आशिफ
रहसमय तरीके से लापता,
पुलिस तलाश में जुटी
......
#
गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, लगाया न्याय की गुहार......
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
#
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग, दहशत का माहौल
#
शहीद वायु अग्निवीर दानिश आलम के परिजनों को 21 लाख की अनुग्रह राशि, मंत्री और डीएम ने सौंपा चेक
#
JPSC परीक्षा घोटाले के मामले में CID की बड़ी कारवाही, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे मुख्यालय
#
बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का मजबूत स्क्वॉड, कमिंस-हेजलवुड-लियोन की वापसी
#
गणेश चतुर्थी को लेकर जामताड़ा, मिहिजाम में तैयारी पूरी कल विराजमान होंगे गजानंद